BIG NEWS : टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर भागा युवक,महिला मित्र ने बुलाकर पिटवाया,मनासा में सरेआम लाठियों से हमला; इंदौर के 6 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन,पढ़े ये खबर

टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर भागा युवक,महिला मित्र ने बुलाकर पिटवाया,मनासा में सरेआम लाठियों से हमला; इंदौर के 6 आरोपी

BIG NEWS : टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर भागा युवक,महिला मित्र ने बुलाकर पिटवाया,मनासा में सरेआम लाठियों से हमला; इंदौर के 6 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन,पढ़े ये खबर

मनीष जोलानिया........
नीमच / मनासा कस्बे में गुरुवार देर रात सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया। इंदौर के एक कार शोरूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी लेकर फरार हुए युवक को शोरूम मालिक और उसके साथियों ने लाठियों से बेरहमी से पीट दिया। युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में तड़पता रहा, लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे।
घायल युवक की पहचान प्रकाश नायक (35) निवासी गांव देवरी, थाना मोहन बड़ोदिया, जिला शाजापुर के रूप में हुई है।

???? शोरूम से कार लेकर हुआ था फरार
पुलिस के मुताबिक, प्रकाश 7 अप्रैल को इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित ‘डेली ऑटोडील’ शोरूम पहुंचा था। यहां उसने टेस्ट ड्राइव के नाम पर कार ली और फरार हो गया। इसके बाद से शोरूम मालिक और उसके साथी उसकी तलाश कर रहे थे।

???? प्रेमिका के जरिए बुलाकर रचा जाल
तलाशी के दौरान आरोपियों को पता चला कि प्रकाश मनासा में किराए से रह रहा है। उसे पकड़ने के लिए उसकी महिला मित्र रेणुका (निवासी इंदौर) का सहारा लिया गया।
रेणुका ने फोन कर प्रकाश को मिलने बुलाया। जैसे ही वह तय स्थान पर पहुंचा, पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे घेर लिया।

???? कार बेचने की बात पर भड़के, लाठियों से हमला
जब आरोपियों ने कार के बारे में पूछा तो प्रकाश ने बताया कि उसने गाड़ी बेच दी है। यह सुनते ही सभी भड़क गए और उस पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक तब तक पिटता रहा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया।

???? सड़क पर तड़पता रहा, लोग बनाते रहे वीडियो
मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घायल युवक सड़क पर खून से लथपथ पड़ा रहा और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ में से कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

???? इंदौर के 6 आरोपी गिरफ्तार
मनासा थाना प्रभारी निलेश अवस्थी के मुताबिक, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंदौर निवासी
एहसान, शुभम, शेखर, दुर्गा, रेणुका और बबीता को हिरासत में लिया है।

घायल प्रकाश ने अपनी महिला मित्र रेणुका पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।