NEWS: नीमच में गूंजेगा नववर्ष का जयघोष, कुमकुम तिलक, नीम-मिश्री और सेवा संस्कार के साथ भारत विकास परिषद मनाएगी हिंदू नववर्ष का भव्य उत्सव,पढ़े खबर

NEWS: नीमच में गूंजेगा नववर्ष का जयघोष, कुमकुम तिलक, नीम-मिश्री और सेवा संस्कार के साथ भारत विकास परिषद मनाएगी हिंदू नववर्ष का भव्य उत्सव,पढ़े खबर

 नीमच। हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के पावन अवसर पर सेवा और संस्कार के लिए प्रसिद्ध भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 19 मार्च, गुरुवार को प्रातः 8:00 बजे स्थानीय विजय टॉकीज चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में आमजन का कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा तथा नीम, मिश्री, काली मिर्च एवं मिठाई खिलाकर हिंदू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी जाएंगी। साथ ही ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए मूक पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए मिट्टी के सकोरे (जल पात्र) भी वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माहेश्वरी समाज नीमच के अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटिया एवं विशिष्ट अतिथि मध्य भारत पश्चिम प्रांत के रीजनल सचिव (संपर्क) प्रदीप चोपड़ा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया जाएगा।

इस आयोजन की जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी ने दी। आयोजन में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नववर्ष का स्वागत करने की अपील की गई है।