BIG NEWS: कॉलेज के सामने ‘मौत का झटका’! गतिरोधक पर बाइक का बिगड़ा संतुलन, महिला हुई घायल, रोजाना हादसों के बावजूद जिम्मेदार बेखबर, आखिर कब जागेगा विभाग?, पढ़े नरेंद्र राठौर की ये खबर

BIG NEWS: कॉलेज के सामने ‘मौत का झटका’! गतिरोधक पर बाइक का बिगड़ा संतुलन, महिला हुई घायल, रोजाना हादसों के बावजूद जिम्मेदार बेखबर, आखिर कब जागेगा विभाग?, पढ़े नरेंद्र राठौर की ये खबर

पिपलियामंडी। नैनोरा-खोखरा मार्ग पर कॉलेज के सामने सड़क पर बनाया गया गतिरोधक अब राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गतिरोधक की स्थिति और स्पष्ट संकेतक नहीं होने के कारण वाहन चालकों को अचानक परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार वाहन असंतुलित होकर गिर जाते हैं।

रविवार सुबह भी इसी स्थान पर एक मोटरसाइकिल गतिरोधक से गुजरते समय अचानक असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार महिला घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर महिला की मदद की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलेज के सामने होने के कारण इस मार्ग पर विद्यार्थियों, दोपहिया वाहनों और अन्य राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यदि सड़क पर बने गतिरोधक की ऊंचाई अधिक है या वह दूर से स्पष्ट दिखाई नहीं देता, तो वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

लोगों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर गतिरोधक की ऊंचाई, निर्माण स्थिति और संकेतक व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। साथ ही आवश्यक सुधार किए जाने की मांग उठाई है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।