BIG NEWS : नीमच कॉलेज में “हेल्दी हैबिट्स चैलेंज” से जागी नई ऊर्जा, 900 छात्राओं के बने ABHA कार्ड,मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित गतिविधियों का सफल आयोजन,पढ़े ये खबर
नीमच कॉलेज में “हेल्दी हैबिट्स चैलेंज” से जागी नई ऊर्जा, 900 छात्राओं के बने ABHA कार्ड,मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व
नीमच
उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय कार्यबल (NTF) के अंतर्गत अप्रैल 2026 माह में श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में “हेल्दी हैबिट्स चैलेंज” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि हरित ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसी क्रम में महाविद्यालय की लगभग 900 छात्राओं के ABHA (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।
द्वितीय सप्ताह में “अनुभव साझा करें” कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं ने हेल्दी हैबिट्स चैलेंज से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इसके साथ ही एक मनोवैज्ञानिक परामर्श शिविर का आयोजन भी किया गया। इस शिविर में एम.एस.डब्ल्यू. की व्याख्याता श्रीमती सिमरन बी ने टीम एक्टिविटी के माध्यम से छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और तनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी उतना ही जरूरी है। छात्राओं को सकारात्मक सोच, अनुशासन और संतुलित जीवनशैली अपनाकर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करनी चाहिए।
कार्यक्रम की संयोजक एवं NTF प्रभारी डॉ. हिना हरित ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यबल का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि छात्राओं के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाना है।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा आयोजन सफल और प्रेरणादायक रहा।