BREAKING NEWS: कांग्रेस संगठन में बड़ा दांव, महेश वीरवाल को मिली नीमच जिले की कमान, अनुसूचित जाति विभाग का जिला प्रभारी नियुक्त, पढ़े खबर

BREAKING NEWS:  कांग्रेस संगठन में बड़ा दांव, महेश वीरवाल को मिली नीमच जिले की कमान, अनुसूचित जाति विभाग का जिला प्रभारी नियुक्त, पढ़े खबर

नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश सचिव महेश वीरवाल को नीमच जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के निर्देश तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति से की गई। नियुक्ति पत्र मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार द्वारा जारी किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि महेश वीरवाल की संगठनात्मक क्षमता, सक्रिय कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि वीरवाल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि महेश वीरवाल के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति विभाग का संगठन नीमच जिले में और अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनेगा।

नियुक्ति की आधिकारिक प्रतिलिपि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण बाहेती एवं अनुसूचित जाति विभाग नीमच के जिलाध्यक्ष राकेश जावरिया को भी आवश्यक समन्वय और संगठनात्मक कार्यों के लिए प्रेषित की गई है।