BREAKING NEWS: अवैध जुए पर शामगढ़ पुलिस का करारा वार, मारा तीन ठिकानों में एकसाथ छापा, किया जुआ खेलते 11 आरोपीयों को गिरफ्तार, पढ़े खबर
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की।

अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शामगढ़ पुलिस ने जुआरियों पर प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹7,750 नकद और ताश की पत्तियां जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे थे। मौके से नकदी और ताश की पत्तियां जब्त कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में शामगढ़ और चंदवासा क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। इनमें अब्दुल हाफिज पिता गफ्फार खाँ जाति मुसलमान उम्र 56 साल निवासी पुरोहित मोहल्ला शामगढ,इकबाल हुसैन पिता शब्बीर हुसैन जाति मुसलमान उम्र 40 साल निवासी फकीर मोहल्ला शामगढ,फिरोज खा पिता गफ्फार खाँ जाति मुसलमान उम्र 45 साल निवासी एकलव्य स्कुल के पास शामगढ, मोहम्मद सिद्दीक पिता गुल मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 38 साल निवासी टंकी चोराहा शामगढ,इकबाल पिता नजीर हुसैन जाति मुसलमान उम्र 45 साल निवासी माताजी रोड शामगढ,रहमत अली पिता आदिल शेख उम्र 44 साल निवासी चामुण्डा कालोनी शामगढ,मुन्ना शाह पिता नियाज मोहम्मद उम्र 53 साल निवासी चामुण्डा कालोनी शामगढ,इरफान पिता नन्ने शाह जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी चामुण्डा कालोनी शामगढ,शेरु पिता अत्तर शाह उम्र 52 साल निवासी चामुण्डा कालोनी शामगढ,किशोर पिता भगवानलाल गेहलोत जाति बागरी उम्र 33 वर्ष निवासी हरिजन मोहल्ला चंदवासा,बाबूलाल पिता शंकरलाल माली उम्र 43 वर्ष निवासी इमली बाग चंदवासा शामिल हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक मनोज महाजन (चौकी प्रभारी चंदवासा), उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी सहित प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह, धनपाल जाट, आरक्षक विशाल चौहान, कौशलेन्द्र सिंह, हीरालाल यादव, इरफान, मौकम सिंह, प्रेम रावत एवं धर्मेश का विशेष योगदान रहा।
