BIG NEWS: ट्रेन में शर्मनाक वारदात, बालिका से छेड़छाड़ पर भड़का नागदा, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा, पढ़े खबर

BIG NEWS: ट्रेन में शर्मनाक वारदात, बालिका से छेड़छाड़ पर भड़का नागदा, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा, पढ़े खबर

नागदा: गुजरात से उज्जैन अस्थि विसर्जन के लिए आ रहे एक परिवार के लिए मेमू ट्रेन का सफर भयावह बन गया। रतलाम स्टेशन से ट्रेन में सवार कुछ शरारती युवकों ने कोच के भीतर परिवार की एक बालिका के साथ सरेआम छेड़छाड़ की। जब परिजनों ने इसका विरोध किया, तो विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए महिलाओं और बीच-बचाव करने आए यात्रियों के साथ बेरहमी से मारपीट की।

बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि खाचरौद स्टेशन पर उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुलाकर पीड़ित परिवार पर दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान अन्य यात्रियों ने साहस दिखाते हुए तीन आरोपियों को कोच के भीतर ही पकड़ लिया, जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

जैसे ही ट्रेन नागदा रेलवे स्टेशन पहुंची, घटना की सूचना फैलते ही स्टेशन परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और स्थिति बिगड़ने लगी। सूचना मिलते ही जीआरपी, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका।

एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार, मामले में छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पकड़े गए सात संदिग्धों को पूछताछ और विवेचना के लिए रतलाम भेजा गया है। देर रात पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा में उज्जैन रवाना किया गया।

प्रदीप शर्मा (एसपी, उज्जैन)

फिलहाल नागदा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सात थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी हुई