NEWS:देशसेवा की राह पर काचरिया चंद्रावत का आकाश कुमार, सीआरपीएफ प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटा घर, बढ़ाया क्षेत्र का मान, हुआ स्वागत, पढ़े खबर
पिपलियामंडी | मल्हारगढ़ क्षेत्र के छोटे से गांव काचरिया चंद्रावत निवासी आकाश कुमार लकुम पिता श्यामलाल लकुम का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में चयन होने से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। आकाश कुमार ने वर्ष 2025 में सीआरपीएफ में चयनित होकर यह उपलब्धि हासिल की।

चयन के बाद आकाश कुमार ने उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित नव आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी) में एक वर्ष का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रशिक्षण पूरा कर जब वे पहली बार पिपलियामंडी पहुंचे तो नगरवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

नगर के गांधी चौराहे पर पुष्पमालाओं से आकाश कुमार का स्वागत किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, पार्षद प्रतिनिधि गोर्धननाथ योगी, संजय धनोतिया, सांसद प्रतिनिधि दिलीप गोयल सहित गोविंद धनोतिया, मुकेश गुप्ता, वीरेंद्र राणावत, अशोक शर्मा, महेश चौधरी, नरेश गोई, भूपेंद्र महावर, शिवा मराठा, अशोक कोहली, बाबू मन्शुरी सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने आकाश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए उनका चयन प्रेरणास्रोत है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और देशसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं
