BIG NEWS : जब मंच पर जीवंत हुआ सुदामा–कृष्ण मिलन… नम हो गईं आंखे,बरखेड़ापंथ गौशाला में सात दिवसीय भागवत कथा का भव्य समापन, महाप्रसादी व गौशेड लोकार्पण,पढ़े नरेंद्र राठौर की ये ख़ास खबर ......
जब मंच पर जीवंत हुआ सुदामा–कृष्ण मिलन… नम हो गईं आंखे,बरखेड़ापंथ गौशाला में सात दिवसीय भागवत कथा का भव्य समापन, महाप्रसादी
पिपलियामंडी ।
ग्राम बरखेड़ापंथ स्थित श्री राधेकृष्ण गौशाला परिसर में पिपलिया पत्रकार हितार्थ एवं कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को धार्मिक विधि-विधान एवं भव्यता के साथ समापन हुआ। सातवें दिन पौथी पूजन के साथ कथा का विश्राम किया गया। इस अवसर पर आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं सहयोगियों का सम्मान भी किया गया।

कथा के अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन एवं सुदामा चरित्र का सजीव और भावनात्मक मंचन प्रस्तुत किया गया। जैसे ही यह प्रसंग मंच पर जीवंत हुआ, श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पूरा पांडाल “जय श्रीकृष्ण” और “सांवरिया सेठ की जय” के जयघोषों से गूंज उठा।
भागवताचार्य पं. देवेंद्र शास्त्री ने संगीतमय कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति और मानव मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान सांवलिया सेठ की कृपा से ही मनुष्य को सत्संग का अवसर प्राप्त होता है। कथा श्रवण का सौभाग्य प्रभु की विशेष कृपा का प्रतीक है।
उन्होंने गौशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौमाता के मध्य स्वयं प्रभु का वास होता है। साथ ही उन्होंने मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग को “फोनासुर” बताते हुए कहा कि इससे समाज में असत्य, भ्रम और दिखावे की प्रवृत्ति बढ़ रही है।

???? गौसेवा को मिला नया आयाम
सात दिवसीय कथा के दौरान श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं के सहयोग से गौशाला परिसर में नवनिर्मित शेड का निर्माण कराया गया, जिसका कथा विश्राम के पश्चात विधिवत लोकार्पण किया गया। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। महाप्रसादी देर रात्रि तक जारी रही।
???? जीवनसिंह शेरपुर ने की गौसेवा की घोषणा
समापन समारोह में करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर, किसान नेता श्यामलाल जोकचंद, मंडी व्यापारी रूपचंद होतवानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जीवनसिंह शेरपुर ने गौशाला में बीमार गौमाताओं की सेवा हेतु लिफ्ट मशीन, एम्बुलेंस उपलब्ध कराने तथा 11 शेड चद्दर देने की घोषणा की।

???? इनका रहा विशेष योगदान
आयोजन को सफल बनाने में प्रेस क्लब संरक्षक मनोहर काबरा, अध्यक्ष जगदीश पंडित, सचिव जे.पी. तेलकार, शंभू मेक, प्रकाश बंसल, नरेंद्र राठौर, राजेश फरक्या, रवि पोरवाल, निखिल सोनी, ललित सोलंकी, विजय गेहलोत, गौशाला समिति अध्यक्ष मोहनलाल तेलकार, फूलचंद सैनी, जगदीश माकनिया, जगदीश तेलकार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, गौसेवक, जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन यशराज व्यास ने किया, जबकि अंत में दिनेश कारपेंटर ने सभी अतिथियों, दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
