BIG NEWS : युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर ने रच दिया इतिहास,श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में आई भक्ति की सुनामी, उमडे हजारों लोग, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर के प्रति धर्म के प्रति आस्था, पैदल यात्रा ने रचा इतिहास, सांवरा सेठ के दरबार में लगाया भोग,पढ़े ये खबर

युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर ने रच दिया इतिहास,श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में आई भक्ति की सुनामी, उमडे हजारों लोग, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर के प्रति धर्म के प्रति आस्था

BIG NEWS : युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर ने रच दिया इतिहास,श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में आई भक्ति की सुनामी, उमडे हजारों लोग, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर के प्रति धर्म के प्रति आस्था, पैदल यात्रा ने रचा इतिहास, सांवरा सेठ के दरबार में लगाया भोग,पढ़े ये खबर

नीमच। नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अरोरा की सनानत धर्म के प्रति गहरी आस्था ने श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में भक्ति की सुनामी ला दी। चार फरवरी नीमच से शुरू हुई पैदल यात्रा का गुरूवार दोपहर को मंडफिया धाम में समापन हुआ। श्री सांवरिया सेठ को महाप्रसादी का भोग लगाया गया। नीमच से मंडफिया धाम सांवरिया सेठ तक निकली पैदल यात्रा ने इतिहास रच दिया है। पैदल यात्रा में महिलाएं, बच्चें और बुजुर्ग हर समाज के लोग उमडे। करीब 100 किलोमीटर दूरी तक धर्म की ध्वजा लहराई और सांवरा सेठ के नारे गूंजते रहे।

दरअसल धर्म पर अधर्म की जीत की प्रतिक पैदल यात्रा की शुरूआत पिछले वर्ष 2025 से हुई थी। नीमच के समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर 4 फरवरी 2024 की घटना ने समाज को स्तब्ध किया था, वहीं उनके बेटे अरुल अरोरा के इस प्रण ने उस नकारात्मकता को एक वृहद धार्मिक आयोजन में बदल दिया। 4 फरवरी 2024 को धर्म के रक्षक अरोरा अरोरा गंगागगर की हस्ती मिटाने का षडयंत्र हुआ था, उसी दिन धर्म की ध्वजा फहराने के लिए पैदल यात्रा की शुरूआत हुई, जो एक उत्सव का रूप ले चुकी है। बुधवार 4 फरवरी सुबह सांवरा सेठ की विशेष पूजा अर्चना के साथ पैदल यात्रा की शुरूआत हुई। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। यात्रा का रात्रि ठहराव राजस्थान के निम्बाहेडा में हुआ। जहां पर प्रसिद्ध गायक छोटूसिंह राणवा ने देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तों का मंत्रमुग्ध कर दिया। फिर गुरूवार सुबह चाय पानी के साथ यात्रा की शुरूआत हुई, जो गुरूवार दोपहर तक पहुंची। विद्वान पंडित आचार्य विक्रम शर्मा शास्त्री द्वारा सेठों के सेठ सांवरा सेठ को प्रसादी का भोग लगवाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर, उनके सुपुत्र अरूल अरोरा गंगानगर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। भगवान को भोग लगाने के बाद महाप्रसादी वितरण हुआ। अरूल अरोरा ने भक्तों को महाप्रसादी परोसी। हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

धर्म विरोधी ताकतें हुई परास्त, भक्ति के मार्ग का उदय—
मालवा में धर्म की रक्षा के लिए तत्पर समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर 4 फरवरी 2024 को प्राण घातक हमला नीमच के लायंस पार्क पर हुआ था।  समाजसेवी अशोक अरोरा (गंगानगर) की हत्या के लिए सरेराह, भरे बाजार धर्म विरोधी आदतन अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियारों से हमला किया था,  लेकिन धर्म की रक्षा करने वाले सनातनियों की भगवान चार हाथों से रक्षा करते है, यह बात सच साबित हुई। धर्म विरोधी ताकतें परास्त हो गई। समाजसेवी अशोक अरोरा के सुपुत्र अरूल अरोरा गंगानगर ने उसी दिन प्रण ले लिया था कि हर वर्ष 4 फरवरी के दिन घटनास्थल वाले चौराहे लायंस पार्क से ही धर्म का कारवां शुरू होगा। 4 फरवरी 2025 को पैदल यात्रा पहली बार निकली और इस वर्ष यात्रा का दूसरा वर्ष है। यात्रा में करीब 100 किलोमीटर दूरी तक हिंदू सनातन धर्म का ढंका बजता है और एमपी— राजस्थान के हजारों सांवरा के दीवाने झूम उठते है।

आस्था की विजय का सफर—
संकल्प की शक्ति: अशोक अरोरा गंगानगर पर हुए हमले के ठीक एक साल बाद, उसी स्थान (लायंस पार्क) से यात्रा शुरू करना यह संदेश देता है कि डर पर आस्था भारी है।
सनातन का जयघोष—
100 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सांस्कृतिक एकता और हिंदू धर्म की एकजुटता का प्रतीक बन गई है।
सांवरा सेठ की भक्ति: "सांवरा के दीवाने" जिस तरह इस यात्रा में शामिल होते हैं, वह नीमच और मालवा क्षेत्र की कृष्ण भक्ति की गहरी जड़ों को प्रदर्शित करता है।
"अधर्म चाहे कितना भी अत्याधुनिक क्यों न हो, धर्म की ध्वजा और भक्तों का विश्वास अंततः उसे परास्त कर ही देता है।"
सर्व समाज में उत्साव,  पलक पावड़े बिछाकर किया पैदल यात्रियों:—
श्री सांवरिया मित्र मंडल और अरूल अरोरा गंगानगर द्वारा निकाली गई श्री सांवरिया पैदल यात्रा को लेकर हर समाज में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सर्व समाज ने पलक पावड़े बिछाकर जगह—जगह पर पैदल चल रहे यात्रियों का स्वागत किया गया। सकल ब्राहृमण समाज, अग्रवाल समाज, जैन समाज, क्षत्रीय/राजपूत, यादव समाज, अहीर समाज, पार्षद दल नीमच नगरपालिका, गुर्जर समाज, ग्वाला समाज, पंजाबी समाज, बंजारा समाज, वैश्य समाज, स्वर्णकार समाज, कुचबंदिया समाज, माली समाज, राठौर समाज, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, नीमच जिला प्रेस क्लब,महोश्वरी समाज, साईं बाबा मित्र मंडल, कालू बैरागी मित्र मंडल कनावटी, सायाजी होटल कनावटी, फूलमाली सैनी, प्रेस क्लब, बजरंग दल, नीमच रेडिमेट गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन, केटीवी मित्र मंडल, हेल्पिंग हेंड संस्था,  जायसवाल समाज सहित सर्व समाज के अध्यक्ष व उनके पदाधिकारियों ने श्री सांवलिया सेठ पैदल यात्रा का जगह—जगह स्वागत किया। कहीं पर फूलों की बारिश की तो कहीं पर भक्तों को शीतल पेयजल पदार्थ वितरित किए।