BIG NEWS: आधी रात टापरी में चल रहा था ‘खेल’, मारी अचानक पुलिस ने एंट्री… तो मच भगदड़, मौके का मंजर देख दंग रह गए जवान!, क्या है पूरा मामला पढ़े बबलू यादव की ये खबर

BIG NEWS: आधी रात टापरी में चल रहा था ‘खेल’, मारी अचानक पुलिस ने एंट्री… तो मच भगदड़, मौके का मंजर देख दंग रह गए जवान!, क्या है पूरा मामला पढ़े बबलू यादव की ये खबर

नागदा। बिरलाग्राम पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अशोक कॉलोनी में संचालित जुए के अड्डे पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर 21 हजार 300 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए।

पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त की रात करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि अशोक कॉलोनी में अनिल भाटिया के घर के पीछे बनी टापरी में जुए का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिरलाग्राम उनि जितेन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी।

पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से प्रवीण पिता जगदीश गहलोत (34), घनश्याम पिता शंकरलाल चौहान (33), दीपक पिता बाबूलाल चंदन (31), भीम पिता नंदूप्रसाद साहनी (42), निश्चय पिता भरतलाल (27), दिनेश पिता रामचंद्र परमार (27), त्रिलोक पिता राजकुमार बोरासी (22), सुमित पिता विनोद साहनी (30), लोकेश पिता हीरालाल सावसिया (37), रफीक पिता अब्दुल रशीद (58), अनिल पिता रंजीत भाटिया (49) और मदन पिता बाबूलाल चंद्रवंशी (35) को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में लगी 21,300 रुपए की नकदी तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए। सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस टीम में थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटीदार, उनि शांतिलाल मौर्य, सउनि भुरिया मोहरे, सउनि दयाशंकर, प्रधान आरक्षक गोपाल चावला, आरक्षक संदीप यादव, अर्पित कायस्थ, सौरभ सहित नसुस सदस्यों की अहम भूमिका रही।