BIG NEWS: मंदसौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,2 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 11.35 लाख का माल जब्त, 2019 से फरार आरोपी भी दबोचा, पढ़े खबर

BIG NEWS: मंदसौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,2 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 11.35 लाख का माल जब्त, 2019 से फरार आरोपी भी दबोचा, पढ़े खबर

मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में अफीम तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 किलो अवैध अफीम के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं कुल 11 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। इसके साथ ही कॉम्बिंग गश्त के दौरान साल 2019 से फरार आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर जिलेभर में 28-29 मार्च की रात कॉम्बिंग गश्त चलाई गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर एवं थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की।

 ऐसे पकड़े गए तस्कर

मुखबिर सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों—

जय सोलंकी (25) निवासी डीगांव माली

पंकज मालवीय (23) निवासी माल्याखेड़ा

को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 2 किलो अफीम (कीमत करीब 3 लाख रुपये) बरामद की गई। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार (RJ 27 CF 4921), दो मोबाइल फोन सहित कुल 11,35,500 रुपये का सामान जब्त किया गया।

इस मामले में NDPS Act की धारा 8/18 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब रिमांड लेकर यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई और कहां सप्लाई की जानी थी।

कॉम्बिंग गश्त में बड़ा खुलासा

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 2019 के NDPS Act और Arms Act के मामले में फरार चल रहे आरोपी जाफर उर्फ छोटा (30) निवासी मदारपुरा को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने 138 एनआई एक्ट के 6 वारंट, विद्युत अधिनियम के 2 वारंट सहित कुल 10 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया और 8 गिरफ्तारी वारंट भी तामील कराए। इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।