NEWS: नीमच में माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव सम्पन्न,सर्वसम्मति से नई टीम का गठन,पीयूष काबरा को मिली कमान, युवाओं में उत्साह,पढ़े खबर

NEWS: नीमच में माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव सम्पन्न,सर्वसम्मति से नई टीम का गठन,पीयूष काबरा को मिली कमान, युवाओं में उत्साह,पढ़े खबर

नीमच। माहेश्वरी समाज के युवाओं की सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती का बड़ा उदाहरण रविवार को देखने को मिला, जब माहेश्वरी युवा संगठन नीमच के सत्र 2026-28 के लिए चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। इस चुनाव में युवाओं की एकजुटता साफ नजर आई और बिना किसी विवाद के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

माहेश्वरी भवन में आयोजित इस निर्वाचन प्रक्रिया में संगठन के सदस्यों के साथ चुनाव अधिकारी नवीन गट्टानी, समाज अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटीया एवं सचिव सुरेश सोडानी की विशेष उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित तरीके से किया गया, जिसमें पारदर्शिता और सहमति को प्राथमिकता दी गई।

चुनाव परिणामों में सर्वसम्मति से पीयूष काबरा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि शुभम माहेश्वरी को सचिव और हर्षित खटोड को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई टीम के चयन के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और जोश का माहौल बन गया है।

निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान मनीष नवाल, मितेश गट्टानी, अजय झंवर, महेश समदानी, दीपक नवलखा, हर्षित अजमेरा और प्रद्युम्न बाल्दी सहित कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संरक्षक मनोज माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन हमेशा युवाओं को समाज सेवा, नेतृत्व और सामाजिक एकता के लिए प्रेरित करता रहा है। नई टीम से भी उम्मीद की जा रही है कि वे समाजहित में नए आयाम स्थापित करेंगे और युवाओं को संगठित कर समाज को और मजबूत बनाएंगे।