BIG NEWS: मंदसौर में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, आधी रात को 450 पुलिसकर्मी निकले सड़कों पर… मचा अपराधियों में हड़कंप, एक ही रात में किये 115 वारंटी गिरफ्तार, की MD ड्रग्स और शराब जब्त, पढ़े खबर
मंदसौर। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कॉम्बिंग गश्त चलाकर हड़कंप मचा दिया। 17 अप्रैल 2026 की रात को पूरे जिले में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 450 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को मैदान में उतार दिया। इस हाई-वोल्टेज ऑपरेशन में पुलिस ने कुल 115 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 65 स्थायी वारंटी और 47 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। यह कार्रवाई जिले के लगभग सभी थानों द्वारा एक साथ की गई, जिससे अपराधियों में डर का माहौल बन गया।

NDPS एक्ट में बड़ी कार्रवाई
थाना नारायणगढ़ चौकी झार्डा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 70 ग्राम एमडी ड्रग्स और 7 किलो डोडाचूरा जब्त किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अवैध शराब पर भी तगड़ा प्रहार
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 20 मामलों में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 88.22 लीटर अवैध शराब (कीमत करीब ₹29,700) जब्त की गई।

हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों की चेकिंग
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 141 हिस्ट्रीशीटर, गुंडे और बदमाशों की सघन चेकिंग की, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत हुई।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में ऑपरेशन
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में की गई, जिसमें सभी राजपत्रित-अराजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी शामिल रहे।