BIG NEWS:नीमच CBN का बड़ा प्रहार, रतलाम के बिलपांक टोल पर गुजरात पासिंग थार से 2.46 करोड़ की 352 ग्राम ब्राउन शुगर करी जब्त, किया अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, किये दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़े खबर
नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (नीमच CBN) की टीम ने बिलपांक टोल प्लाजा पर एक कार से 352 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 46 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

गुप्त सूचना पर हाईवे पर घेराबंदी
CBN के उपायुक्त कार्यालय नीमच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर से इंदौर की ओर ब्राउन शुगर की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने 25 फरवरी को महू–नसीराबाद हाईवे स्थित बिलपांक टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की।

गुजरात नंबर की थार से मिली ब्राउन शुगर
चेकिंग के दौरान गुजरात नंबर की एक थार कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में पॉलिथीन में छिपाकर रखी गई 352 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वाहन और मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, नेटवर्क खंगाल रही टीम
CBN ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि ब्राउन शुगर किससे खरीदी गई थी, इसे कहां सप्लाई किया जाना था और तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
