NEWS: पिपलियामंडी में रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला सहित तीन गंभीर घायल, पढ़े खबर

NEWS: पिपलियामंडी में रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला सहित तीन गंभीर घायल, पढ़े खबर

रिपोर्ट: नरेंद्र राठौर

पिपलियामंडी: महू-नीमच हाईवे पर बही चौपाटी के समीप शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल पर सवार महिला सहित तीन लोग अज्ञात ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल तीनों व्यक्ति नारायणगढ़ के निवासी हैं—समरथ पिता उदयराम मालवीय (45 वर्ष), उदयराम पिता नाथू मालवीय (65 वर्ष) एवं देवकन्या पिता समरथ मालवीय (21 वर्ष)। वे एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

इसी दौरान बही चौपाटी के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही टोल एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस पर तैनात डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ विशाल गिरीश भाटी, हेल्पर अरविंद राठौर एवं पायलट मुकेश मालविया ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

घायलों की हालत गंभीर होने पर तीनों को आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।