बीपी मरीजों को सुबह खाली पेट पीना चाहिए ये ड्रिंक्स, जानिए…
बीपी मरीजों को सुबह खाली पेट पीना चाहिए ये ड्रिंक्स, जानिए…
गुनगुना नींबू पानी शरीर को डिटॉक्स करता है, और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, नींबू में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है, अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुना नींबू पानी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है,

रातभर भीगे हुए एक चम्मच मेथी के दानों को सुबह छानकर उसका पानी पीना बीपी कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है, मेथी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को नियंत्रित करते हैं,

लहसुन को प्राकृतिक ब्लड प्रेशर कंट्रोलर कहा जाता है, रातभर एक लहसुन की कली को पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को खाली पेट पिएं यह न सिर्फ बीपी को कंट्रोल करता है, बल्कि दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है,

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो हाई बीपी को नियंत्रित करता है. सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से न सिर्फ बीपी कंट्रोल होता है, बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, अगर आपको नमक ज्यादा लेने की आदत है या शरीर में सोडियम बढ़ा हुआ है तो नारियल पानी आपके लिए रामबाण है, इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और बीपी को बैलेंस करते हैं,
