BIG NEWS :महू-नीमच हाईवे पर मौत का तांडव,चौपाटी पर कार-बाइक की भीषण टक्कर, महिला समेत दो की मौके पर दर्दनाक मौत,पिपलियामंडी में रविवार दोपहर 3 बजे का हादसा, आरोपी चालक फरार, पढ़े नरेन्द्र राठौर की ये खबर...

BIG NEWS :महू-नीमच हाईवे पर मौत का तांडव,चौपाटी पर कार-बाइक की भीषण टक्कर, महिला समेत दो की मौके पर दर्दनाक मौत,पिपलियामंडी में रविवार दोपहर 3 बजे का हादसा, आरोपी चालक फरार, पढ़े नरेन्द्र राठौर की ये खबर...

पिपलियामंडी | महू-नीमच हाईवे स्थित चौपाटी पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

???? टक्कर इतनी जबरदस्त, मौके पर ही टूट गई सांसें

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दिनेश पिता भंवरलाल महाजन, निवासी पिपलिया जोधा (तहसील मल्हारगढ़, जिला मंदसौर) अपनी साथी विमला बाई महाजन के साथ जा रहे थे। चौपाटी के पास अचानक तेज रफ्तार कार MP-44-ZG-1773 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

???? डायल-112 पहुंची, अस्पताल में मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस वाहन और टोल एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

????‍♂️ हादसे के बाद फरार हुआ कार चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक रघुनंद नागदा (उम्र 27 वर्ष) निवासी बघाना, जिला नीमच हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

???? परिजनों में मातम, क्षेत्र में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ते हादसों को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।