BIG NEWS : नीमच में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, 12 सत्रों में बारी-बारी से बताई पार्टी की रीती-निति, केंद्र और राज्य सरकार की इन योजनाओं पर डाला प्रकाश, पढ़े खबर
नीमच में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होटल देव रेजिडेंसी में किया गया । प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस 16 मई शनिवार को 7 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यपद्धति एवं वैचारिक विषयों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के ध्वज वंदन के साथ हुई। ध्वज वंदन के बाद अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया गया।
प्रथम सत्र की शुरुआत भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। वर्ग गीत कार्यालय मंत्री विनोद नागदा ने लिया। वंदे मातरम गान श्रीमती हेमलता धाकड़ द्वारा लिया गया। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, जिला प्रशिक्षण प्रभारी हरिराम शाह, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, वर्ग प्रभारी नरेंद्र मालवीय एवं सह प्रभारी राकेश “पप्पू” जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश “पप्पू” जैन द्वारा किया गया। सर्वप्रथम प्रस्तावना के माध्यम से जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक क्षण पर प्रशिक्षण की बात कही।
प्रथम सत्र में सांसद सुधीर गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती एवं देश के सामने चुनौती, जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला, इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने की। इसी क्रम में दूसरे सत्र में विधायक दिलीप सिंह जी परिहार ने उद्बोधन के माध्यम से कार्यकर्ताओ के विकास के बारे में अपनी बात रखी, इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र भटनागर ने की। तृतीय सत्र में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने भारतीय जनता पार्टी के विचार पर अपनी बात कार्यकर्ताओं को उद्बोधन के माध्यम से बताई, इस सत्र की अध्यक्षता जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने की। चतुर्थ सत्र में पूर्व जिला महामंत्री मंदसौर विजय जी अटवाल ने कार्य विस्तार योजना पर उद्बोधन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया, इस सत्र की अध्यक्षता वीरेंद्र पाटीदार ने की। पंचम सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मंदसौर मदनलाल जी राठौर ने वैचारीक अधिष्ठान, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठाओं पर अपने उद्बोधन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया, इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुखलाल पंवार ने की।
छटवे सत्र में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने स्थाई कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात, आईटी सोशल मीडिया के संबंध में कार्यकर्ताओं को बताया, इस सत्र की अध्यक्षता मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने की एवं अंतिम सातवें सत्र में पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक सत्र के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जिसमें व्यावहारिकता एवं संगठनात्मक कार्यशैली को लेकर मार्गदर्शन दिया गया, इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवंतिका जाट ने की। रात्रि में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में सभी कार्यकर्ताओं का भोजन एवं रात्रि विश्राम प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थल पर रहा। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सुबह कार्यकर्ताओ को प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र भटनागर एवं पंकज पोरवाल द्वारा योग ,व्यायाम व प्रार्थना कराई गई। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आठवें सत्र में प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं मंदसौर जिला प्रभारी दिलीप जी सखलेचा द्वारा संगठन की कार्य पद्धति पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। इस सत्र की अध्यक्षता प्रशिक्षण प्रभारी हरिराम जी शाह द्वारा की गई। प्रशिक्षण वर्ग के नवम सत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां के बारे में पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश जी सखलेचा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, इस सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने की।
प्रशिक्षण वर्ग के दसवें सत्र में सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं एवं उनके क्रियान्वन में संगठन की भूमिका के बारे में उद्बोधन एवं प्रशिक्षण राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर ने दिया, इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित ने की। प्रशिक्षण वर्ग के ग्यारवे सत्र में पार्टी के इतिहास एवं विकास के बारे में शाजापुर विधायक अरुण भीमावत ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया, इस सत्र की अध्यक्षता प्रशिक्षण संयोजक महामंत्री नरेंद्र मालवीय ने की। प्रशिक्षण वर्ग के आखरी एवं बारवे सत्र में प्रदेश सहसंयोजक आईटी सोमेश जी पालीवाल ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, मीडिया, नई तकनीक एआई, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण विषय पर प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी को पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को उद्बोधन के माध्यम से मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया। अंतिम सत्र की अध्यक्षता कार्यालय मंत्री विनोद नागदा ने की।
समापन सत्र में जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, प्रशिक्षण प्रभारी हरिराम शाह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, अवंतिका जाट, जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय, अशोक विक्रम सोनी, धन सिंह कैथवास एवं प्रशिक्षण वर्ग सह संयोजक राकेश पप्पू जैन आदि उपस्थित रहे। जिला प्रशिक्षण वर्ग में दोनों दिन अपेक्षित कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में पधारे सभी वक्ताओं को तुलसी का पौधा दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग के दोनों दिन कार्यकर्ताओं का भोजन एवं रात्रि विश्राम प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थल पर रहा। प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया ।कार्यक्रम का संचालन राकेश पप्पू जैन ने किया। प्रशिक्षण वर्ग का समापन राष्ट्रगान से हुआ। उपरोक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।