NEWS: सेवा ज्योति’ से रोशन होगा नीमच, 7 अक्टूबर को टाउन हॉल में संकल्प सभा, प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन के बाद प्रज्ज्वलित होगी मशाल, विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे कार्यकर्ता, पढ़े खबर

NEWS: सेवा ज्योति’ से रोशन होगा नीमच, 7 अक्टूबर को टाउन हॉल में संकल्प सभा, प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन के बाद प्रज्ज्वलित होगी मशाल, विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे कार्यकर्ता, पढ़े खबर

नीमच। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के संकल्प एवं सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को नीमच के अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह (टाउन हॉल) में प्रातः 9 बजे से संकल्प सभा आयोजित होगी।

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली संकल्प सभा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे होगी। सुबह 9 बजे से 9:45 बजे तक सभा स्थल पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी।

इसके बाद प्रातः 9:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम से जुड़ेंगे और अपना उद्बोधन देंगे। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात दिल्ली में ‘सेवा ज्योति’ मशाल प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके बाद नीमच जिले में कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित की जाएगी।

इसी मशाल से विधानसभा स्तर पर ‘सेवा ज्योति’ प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके बाद कार्यकर्ता सेवा ज्योति लेकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा के संकल्प एवं सेवा भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है