BIG NEWS : नीमच पुलिस की IPLसट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई: छोटे आरोपी गिरफ्तार,बड़े नाम अब भी पुलिस की पकड़ से दूर?,ऑनलाइन सट्टा आईडी और लाखों का हिसाब जब्त, लेकिन मनीष पुस्तक सहित ये अब भी फरार,जबकि दूर बैठे बड़े बुक्की जाँच एजेंसियों की राडार से दूर,पढ़े ये खबर

नीमच पुलिस की IPLसट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई: छोटे आरोपी गिरफ्तार,बड़े नाम अब भी पुलिस की पकड़ से दूर?,ऑनलाइन सट्टा आईडी और लाखों का हिसाब जब्त,

BIG NEWS : नीमच पुलिस की IPLसट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई: छोटे आरोपी गिरफ्तार,बड़े नाम अब भी पुलिस की पकड़ से दूर?,ऑनलाइन सट्टा आईडी और लाखों का हिसाब जब्त, लेकिन मनीष पुस्तक सहित ये अब भी फरार,जबकि दूर बैठे बड़े बुक्की जाँच एजेंसियों की राडार से दूर,पढ़े ये खबर

रिपोर्ट- पवनराव शिंदे .........
नीमच। आईपीएल क्रिकेट के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों के खिलाफ नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना नीमच कैंट ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टा आईडी और करीब 16 लाख रुपए के लेनदेन का हिसाब बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देश पर जिलेभर में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी नीलेश आर्य (25), निवासी तिरुपति नगर, को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन वेबसाइट्स के जरिए क्रिकेट मैचों पर सट्टा खेलता था और अन्य लोगों को भी लालच देकर सट्टा खेलने के लिए आईडी उपलब्ध कराता था। वह मास्टर आईडी के जरिए सब-आईडी बनाकर लोगों को देता था और इस अवैध धंधे से मोटा मुनाफा कमा रहा था।

पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क में अन्य आरोपी—विजय तिवारी, हरप्रीत सलूजा और मनीष पुस्तक—भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं। ये लोग मास्टर आईडी उपलब्ध कराकर पूरे सट्टा नेटवर्क को संचालित कर रहे थे।

काम करने का तरीका:
फरार आरोपियों द्वारा मास्टर आईडी उपलब्ध कराई जाती थी, जिससे सब-आईडी बनाकर आम लोगों को दी जाती थी। उन्हें जल्दी पैसे कमाने का लालच दिया जाता था और उनके जरिए सट्टा खेलवाया जाता था।

जप्त सामग्री:
दो मोबाइल फोन और तीन ऑनलाइन सट्टा मास्टर आईडी से जुड़े करीब 16 लाख रुपए के लेनदेन का रिकॉर्ड बरामद किया गया।

बड़ा सवाल – क्या सिर्फ छोटे खिलाड़ी ही निशाने पर?
इस पूरी कार्रवाई ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है। पुलिस की यह कार्रवाई जहां छोटे स्तर तक तो पहुंची है, वहीं क्षेत्र में सक्रिय बड़े सटोरियों के नाम अब तक खुलकर सामने नहीं आ पाए हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ बड़े सट्टा संचालक मप्र ही नहीं बल्कि विदेश से पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे है, जिन पर पहले भी कार्रवाई हुई पर वे सस्ते में छूट निकले,
बताया जा रहा है कि ऐसे बड़े खिलाड़ी छोटे सटोरियों के जरिए ही अपना नेटवर्क चलाते हैं और खुद पर्दे के पीछे रहकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। ऐसे में अब जरूरत है कि पुलिस हाईटेक तरीके अपनाकर इन बड़े नेटवर्क और उनके सरगनाओं तक भी पहुंचे।

नीमच पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय जरूर है, लेकिन सट्टा जैसे संगठित अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए बड़े स्तर पर भी सख्त और तकनीकी कार्रवाई जरूरी मानी जा रही है।