BIG NEWS: मंदसौर में अपराधियों पर पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन! एक ही रात में 116 वारंटी गिरफ्तार, हत्याकांड के आरोपी दबोचे, डोडाचूरा, अवैध शराब और जुआ-सट्टा पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पढ़े खबर

BIG NEWS: मंदसौर में अपराधियों पर पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन! एक ही रात में 116 वारंटी गिरफ्तार, हत्याकांड के आरोपी दबोचे, डोडाचूरा, अवैध शराब और जुआ-सट्टा पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पढ़े खबर

मंदसौर। जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए मंदसौर पुलिस ने एक ही रात में बड़े स्तर पर कॉम्बिंग गश्त चलाकर अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में 30 जून और 1 जुलाई की दरमियानी रात जिलेभर में 450 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया।

इस विशेष अभियान के दौरान बहुचर्चित रवि माली हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं गरोठ थाना क्षेत्र में 64 किलो 930 ग्राम डोडाचूरा और एक पिकअप वाहन जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिलेभर में 116 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें 69 स्थायी वारंटी और 36 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इसके अलावा 135 हिस्ट्रीशीटर, गुंडे, निगरानीशुदा और जिलाबदर बदमाशों की भी जांच और सत्यापन किया गया।

अवैध शराब के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए 23 प्रकरण दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 95.42 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत करीब 31,140 रुपये बताई गई है, जब्त की।

इसके अलावा पुलिस ने धारा 151 के तहत 14 प्रकरणों में 18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 10 चालान बनाकर 5 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला तथा जुआ-सट्टा के 10 मामलों में 15 आरोपियों के कब्जे से 17,150 रुपये जब्त किए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम रहे।