BIG NEWS : “वरना कार में भरकर ले जा रहा था ‘नशे का जखीरा’! पिपलियामंडी पुलिस की पड़ी रेड, 45 किलो डोडा चूरा जब्त,1 तस्कर गिरफ्तार,पढ़े खबर
पिपलियामंडी। थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हुंडई वरना कार से करीब 45 किलो डोडा चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नारायणगढ़ साइड से एक संदिग्ध कार आ रही है। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 15-15 किलो के तीन कट्टे बरामद हुए, जिनमें कुल 45 किलो अवैध डोडा चूरा भरा हुआ था।

पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ जब्त कर कार चालक नरपत सिंह पिता रोड सिंह राठौर (53 वर्ष), निवासी प्रताप कॉलोनी चंदेरिया, थाना चंदेरिया जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह डोडा चूरा मनोहर सिंह निवासी तुर्किया थाना नारायणगढ़ से खरीदा था और इसे आगे बेचने के लिए लेकर जा रहा था। आरोपी इसे बहादुर सिंह निवासी ग्राम बेहरा रुपगंज, थाना सिरोही जिला सिरोही (राजस्थान) को बेचने जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पूरे मामले में डोडा चूरा के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।