BIG NEWS : गुमशुदा बालक: 14 वर्षीय वीर मेघवाल लापता,जावद फंटा क्षेत्र से बिना बताए घर से निकला, परिजन चिंतित,दे सूचना यहाँ
गुमशुदा बालक: 14 वर्षीय वीर मेघवाल लापता,जावद फंटा क्षेत्र से बिना बताए घर से निकला, परिजन चिंतित
जावद फंटा नेशनल हाईवे स्थित अग्रवाल वेयरहाउस क्षेत्र से 14 वर्षीय बालक वीर मेघवाल गुरुवार सुबह लगभग 10:45 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर मेघवाल, पिता विक्रम मेघवाल, अचानक लापता हो गया है। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई, लेकिन अब तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी उक्त बालक कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
???? संपर्क नंबर: 99265 21913
???? पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और बालक की तलाश जारी है।