POSITIVE NEWS : नीमच के इनरव्हील क्लब को मिला गीतांजलि हॉस्पिटल का साथ,तो मिला क्षेत्रवासियो को बड़ा लाभ,विभिन्न बीमारियों पर नामी डॉक्टर्स की मिली महत्वपूर्ण सलाह,कौन कौन हुए शामिल,और किसकी क्या रही भूमिका,पढ़े ये खबर

नीमच के इनरव्हील क्लब को मिला गीतांजलि हॉस्पिटल का साथ,तो मिला क्षेत्रवासियो को बड़ा लाभ,विभिन्न बीमारियों पर नामी डॉक्टर्स की मिली महत्वपूर्ण सलाह

POSITIVE NEWS : नीमच के इनरव्हील क्लब को मिला गीतांजलि हॉस्पिटल का साथ,तो मिला क्षेत्रवासियो को बड़ा लाभ,विभिन्न बीमारियों पर नामी डॉक्टर्स की मिली महत्वपूर्ण सलाह,कौन कौन हुए शामिल,और किसकी क्या रही भूमिका,पढ़े ये खबर

नीमच | अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवा के लिए समर्पित संस्था इनर व्हील क्लब द्वारा गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में रोटरी क्लब में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया |

उक्त जानकारी देते हुए संस्था की पूर्व अध्यक्ष डॉ माधुरी चौरसिया ने बताया कि इस शिविर में 216 रोगियों ने चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया |


कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं ओलिवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया | इनर व्हील प्रार्थना का वाचन सचिव प्रेरणा शर्मा ने किया | स्वागत उद्बोधन संस्था अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने प्रदान किया एवं अतिथि डॉक्टर्स का स्वागत कोषाध्यक्ष अलका चड्ढा, आई.एस.ओ. सिम्मी सलूजा, पूर्व अध्यक्ष तृप्ति दुआ ने किया |


उक्त शिविर में हृदय,  कैंसर, मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग, त्वचा रोग प्रसूति एवं स्त्री रोग, शिशु एवं बाल रोग, नाक कान एवं गला रोग से संबंधित परामर्श प्रदान किया गया |
      शिविर में डॉक्टर मनीष डॉ दीक्षित, डॉ नीरव, डॉ संजना, डॉ विश्वदीप सिंह, डॉ निशी एवं डॉ त्रिशला ने अपनी सेवाएं प्रदान की  |


कार्यक्रम में रजिया अहमद, मंजुला शर्मा, सरिता पाटीदार, सपना वर्मा, कीर्ति ढींगरा, संगीता दुआ, नीलिमा भंडारी, शशि मोगा, हेमा गुप्ता, मधु धनोतिया, उषा खंडेलवाल, प्रतीक्षा गोयल, सुमन अहीर, जया मोटवानी, ज्योति वधवा ने अपनी सेवाएं प्रदान की 
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष सरोज गांधी ने किया एवं आभार पूर्व अध्यक्ष हेमागिनी त्रिवेदी ने माना |