NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी का बड़ा कदम, 300 थैलियां बांटी और प्लास्टिक के खिलाफ छेड़ दी जंग, ‘मेरी थैली मेरी सहेली’ से गूंजा बाजार, पढ़े खबर
नीमच | निरंतर बढ़ते प्रदूषण और प्लास्टिक के खतरे को देखते हुए अब सामाजिक संगठन भी मैदान में उतर आए हैं। इसी कड़ी में महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी द्वारा “मेरी थैली मेरी सहेली” अभियान के तहत एक सराहनीय पहल की गई।

अध्यक्ष रज़िया जी अहमद के सौजन्य से उनके ससुर जी की पुण्यतिथि पर सब्जी मार्केट के मेन गेट पर 300 कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया। इस दौरान सब्जी खरीदने आए राहगीरों को थैलियां दी गईं और उन्हें प्लास्टिक का उपयोग न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि:
???? जब भी बाजार आएं, अपनी कपड़े की थैली साथ लेकर आएं
???? प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग पूरी तरह बंद करें
???? स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व गवर्निंग काउंसिल मेंबर सूरजमल अग्रवाल, ऑप्टिकल मेंबर मनोहरलाल बंम, महावीर प्रवाह के संपादक के.के. जैन, डिप्टी डायरेक्टर महिला इंपावरमेंट आशा सांभर, केंद्र अध्यक्ष प्रदीप धाकड़, कोषाध्यक्ष प्रियंका पितलिया, माया वीरवाल, हरीश उपाध्याय, तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी क्लब की महिला प्रमुख विद्या त्रिवेदी और कोषाध्यक्ष अलका गोयल शामिल रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ और अंत में प्रियंका पितलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया