BIG NEWS: नशे के खिलाफ जीरन पुलिस का बड़ा एक्शन,पकड़ी 200 KG डोडाचूरा से भरी बिना नंबर कार, घेराबंदी देख तस्कर ने खेतों में लगाई छलांग और अंधेरे में हुआ फरार, 5 लाख की खेप जब्त, पढ़े खबर
नीमच। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच अंकित जयसवाल, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय किरण चौहान, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 16.04.26 को थाना जीरन पुलिस द्वारा महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आम रोड पर नाकाबंदी वाहन चेकिंग करते बिना नम्बर की सफेद कलर की भोरवलेट कार को रोकने का ईशारा किया ।

कार चालक स्टॉपर में टक्कर मारकर भागा जिसका पीछा करते कार चालक करीबन आधा किलो मीटर आगे अपनी कार को चालु स्थिति में छोडकर अधेरे का फायदा उठाकर खेतो में भाग गया कार से 08 काले प्लास्टिक के कट्टो में भरा 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया गया है। घटना के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए थाना जीरन पर अज्ञात कार चालक के विरूध्द अपराध कमांक 96/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसधान मे लिया गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार भगाने की कोशिश की।

जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना जीरन पुलिस और हेडक्वार्टर टीम की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयास से इतनी बड़ी खेप पकड़ में आई।