BIG NEWS : मुस्कान अभियान, शामगढ पुलिस को इन प्रकरणों में मिली सफलता, अपहृत बालिकाओ को सकुशल किया दस्तयाब, खंडवा से एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े खबर
मुस्कान अभियान
मंदसौर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै मुस्कान अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में एवं हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणो मे अपहृता को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
दिनांक 05.03.2026 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिक बहन के अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने के संबध मे थाना शामगढ पर रिपोर्ट किया गया जो रिपोर्ट पर से थाना शामगढ पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जानकारी सायबर सेल मंदसौर से प्राप्त की गई तथा बालिका के निवास के पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। बालिका के पूर्व में आने जाने वाले परिचितों से भी जानकारी प्राप्त की जाकर साक्ष्य संकलित किए गए एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीमे आगर, उज्जैन, इंदौर, खंडवा की ओर लगातार रवाना की जाकर बालिका का पता लगाने के प्रयास किए गए साइबर सेल मंदसौर द्वारा प्रदाय तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह दांगी के नेतृत्व की टीम के द्वारा दिनांक 22-04-26 को नाबालिक अपहृत बालिका को ओंकारेश्वर खंडवा से आरोपी दरबार सिँह निवासी ग्राम कुबडियाखेडी के कब्जै से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी दरबार सिँह को गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराध में बालिका के कथनों के आधार पर पाक्सो एक्ट की एवं बलात्कार से संबंधित सुसंगत धाराओं को बढाया गया है तथा आरोपी दरबार सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया , अपहर्ता बालिका के अपहरण में सहयोग करने वाले नरेंद्र सिंह पिता बगदू सिंह को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया।
02. दिनांक 19.04.2026 को फरियादी ने अपनी नाबालिग लडकी जो दिनांक 18.04.2026 व दिनांक 19.04.2026 की मध्यरात्री मे घर से बिना बताये कही चली जाने व काफी तलाश करने पर कोई जानकारी नही मिलने के संबंध मे रिपोर्ट करने पर थाना शामगढ पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे थाना प्रभारी उनि कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में चौकी चंदवासा व थाना शामगढ पर अपहर्ता की दस्तयाबी हेतु टीम गठित की गई थी, जो गठित टीम के द्वारा अपहत नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु अथक प्रयास किये गये। जिसके चलते आज दिनांक 21.04.2026 को मात्र 48 घण्टे के भीतर नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है तथा धारा 137(2) बीएनएस अंतर्गत आरोपी दरबारसिंह निवासी लक्ष्मीपुरा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
- दरबारसिंह पिता प्रहलादसिंह जाति सोंधिया राजपुत (25) निवासी ग्राम कुबडियाखेडा थाना कोतवाली, जिला आगर
- दरबारसिंह पिता अंदरसिंह जाति औढ (20) निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा थाना पीडावा, जिला झालावाड राजस्थान
फरार आरोपी-
- नरेन्द्र सिंह पिता बगदू सिंह सोंधिया राजपूत निवासी लसुडिया गोयल थाना झारडा, जिला उज्जैन
सराहनीय कार्य-
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ, उनि मनोज महाजन, उनि रविन्द्र प्रताप डांगी, का प्रआर आशीष बेरागी, का प्रआर मुजफ्फरउद्दीन, आर मनीष बघेल (सायबर सैल) आर इरफान खान, आर मोकम सिँह आर सुनिल दायमा महिला आरक्षक रेखा भाटी, महिला आरक्षक ऋतु सोनी का सराहनीय योगदान रहा।