BREAKING NEWS: पांच वर्षीय वेदिका के नेत्रदान से दो जिंदगी में लौटेगा उजाला, दुःख की घड़ी में लालवानी परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़े खबर

BREAKING NEWS: पांच वर्षीय वेदिका के नेत्रदान से दो जिंदगी में लौटेगा उजाला, दुःख की घड़ी में लालवानी परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़े खबर

नीमच। पीड़ित मानवता की सेवा और अंधत्व निवारण के उद्देश्य से कार्यरत लॉयंस क्लब नीमच के नेत्रदान अभियान के अंतर्गत शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को 2745वां नेत्रदान संपन्न हुआ। पीएम आवास योजना निवासी लालवानी परिवार ने अपनी पांच वर्षीय पुत्री कु. वेदिका लालवानी के असामयिक निधन के बाद दुःख की घड़ी में भी नेत्रदान का निर्णय लेकर मानवता और सेवा की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की।

एलआईजी-1/101, पीएम आवास योजना निवासी श्री मनीषजी लालवानी एवं उनके परिवार ने समाजसेवी श्री घनश्यामजी वलेचा की प्रेरणा से अपनी दिवंगत पुत्री के नेत्रदान कराए। इस पुनीत कार्य से दो दृष्टिहीन जरूरतमंदों को नई रोशनी मिलने की आशा है।

नेत्रदान की प्रक्रिया गोमाबाई नेत्रालय के ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री शैलेन्द्रजी बनौधा एवं उनके सहयोगी श्री राजेशजी राठौर द्वारा संपन्न की गई। इसके पश्चात नेत्रों को जरूरतमंदों के निःशुल्क प्रत्यारोपण के उद्देश्य से गोमाबाई नेत्रालय भेजा गया। नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न करवाने में लॉयन प्रकाशजी रामनानी, लॉयन अमरजीतसिंह वधवा, सोनू मेघवानी, देवीलाल आर्य एवं पारस सोलंकी का सराहनीय सहयोग रहा।

लॉयंस क्लब नीमच के नेत्रदान महाभियान में इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए क्लब अध्यक्ष लॉयन सुनील शर्मा, सचिव लॉयन गुरमुखसिंह छाबड़ा, नेत्रदान संयोजक लॉयन रिखब गोपावत एवं नेत्रदान आभार समिति संयोजक लॉयन बाबूलाल गौड़ ने लालवानी परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

क्लब परिवार ने दिवंगत बालिका वेदिका को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।वेदिका के नेत्रदान के इस निर्णय ने यह संदेश दिया कि जीवन के बाद भी किसी जरूरतमंद के जीवन में उजाला लाया जा सकता है।**