BIG NEWS : रामपुरा में सर्पदंश से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम,उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में टूटी सांसें, 14 वर्षीय अली की मौत से नगर में शोक,पढ़े ये खबर

रामपुरा में सर्पदंश से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम,उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में टूटी सांसें, 14 वर्षीय अली की मौत

BIG NEWS : रामपुरा में सर्पदंश से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम,उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में टूटी सांसें, 14 वर्षीय अली की मौत से नगर में शोक,पढ़े ये खबर

रामपुरा। नगर में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी 14 वर्षीय अली पिता इरफान हुसैन को बीती रात सांप ने काट लिया, जिसके बाद परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए शासकीय चिकित्सालय रामपुरा लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं नगर में भी शोक की लहर फैल गई।

बताया जा रहा है कि अली अपने परिवार का बेहद चहेता था और उसकी अचानक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद रामपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।