BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत,चौपाटी क्षेत्र में दोपहर को हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक में फंसे शव को मशक्कत के बाद निकाला गया,पढ़े ये खबर
महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत,चौपाटी क्षेत्र में दोपहर को हुआ भीषण सड़क हादसा,
रिपोर्ट – नरेंद्र राठौर
पिपलियामंडी। महू-नीमच हाईवे स्थित चौपाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खात्याखेड़ी निवासी राधेश्याम सैनी अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान चौपाटी क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं मृतक का शव ट्रक के नीचे फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही टोल एम्बुलेंस और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और ट्रक को सड़क किनारे करवाया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है।