BIG NEWS: नीमच में BJP का भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम, स्थापना दिवस पर नए कार्यालय का भूमि पूजन, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, पढ़े खबर

हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गूंजा माहौल, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से बना उत्सव

BIG NEWS: नीमच में BJP का भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम, स्थापना दिवस पर नए कार्यालय का भूमि पूजन, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, पढ़े खबर

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में पार्टी के नए कार्यालय का भूमि पूजन भव्य तरीके से संपन्न हुआ। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम बांग्ला नंबर 60, पुरानी नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन वर्चुअल रूप से जुड़े और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ 17 कार्यालयों के कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें 14 का भूमि पूजन और 3 का लोकार्पण किया गया। सभी कार्यालय अगले स्थापना दिवस तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न, पूरे शहर में दिखा उत्साह

कार्यक्रम की शुरुआत तपोभूमि कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भी पार्टी का झंडा फहराया। भूमि पूजन के दौरान ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और नारों से पूरा माहौल उत्सव में बदल गया।

नेताओं के संदेश: विकास, संगठन और राष्ट्र सर्वोपरि

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं अजय जामवाल ने “पंच परिवर्तन” का मंत्र देते हुए संगठन की मजबूती और अनुशासन पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यालय को कार्यकर्ताओं के लिए “आस्था का केंद्र” बताते हुए कहा कि यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, दिलीप सिंह परिहार, अनिरुद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, पवन पाटीदार, स्वाति चोपड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि और सम्मान से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम में वरिष्ठजनों और मिसाबंदियों का सम्मान भी किया गया तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ।

राष्ट्रगान के साथ समापन

कार्यक्रम का संचालन विनोद नागदा ने किया और आभार धन सिंह कैथवास ने व्यक्त किया। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।