BIG NEWS : खेत की झोपड़ी में चल रहा था जुए का अड्डा, किसान के वेश में पहुंची पुलिस, की घराबंदी, हुए 8 जुआरी गिरफ्तार , 51 हजार से ज्यादा नगदी जब्त , पढ़े खबर

BIG NEWS : खेत की झोपड़ी में चल रहा था जुए का अड्डा, किसान के वेश में पहुंची पुलिस, की घराबंदी, हुए  8 जुआरी गिरफ्तार , 51 हजार से ज्यादा नगदी जब्त , पढ़े खबर

उज्जैन | थाना बिरलाग्राम पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर दबिश देकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 51,550 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम झिरनिया में एक खेत की झोपड़ी में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना बिरलाग्राम प्रभारी उनि जितेन्द्र पाटीदार अपनी टीम के साथ सादे कपड़ों में किसान के वेश में मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दबिश दी।

दबिश के दौरान आरोपी अहमद उर्फ पप्पू के खेत में बनी झोपड़ी से 8 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। सभी आरोपियों के कब्जे से नगदी और जुआ सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी:

दशरथ पिता मोहननाथ निवासी बेड़ावन्या थाना खाचरोद

फिरोज पिता अल्लानूर निवासी बागला थाना उन्हेल

नगजी पिता भेरूलाल निवासी झिरनिया

भुरू पिता याकूब खान निवासी झिरनिया

समंदर सिंह पिता मनोहर सिंह निवासी पलसोड़ा थाना उन्हेल

अहमद उर्फ पप्पू पिता सुल्तान खान निवासी पिपलिया मोलु थाना उन्हेल

बने सिंह पिता कालूसिंह निवासी झिरनिया

लक्ष्मण सिंह पिता हिंदू गुजर निवासी जलवाल थाना खाचरोद

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में शामिल टीम:

थाना प्रभारी उनि जितेन्द्र पाटीदार, सउनि भुरिया मोहरे, प्रधान आरक्षक गोपाल चावला, आरक्षक संदीप यादव, नटवर सिंह, संदीप राठौर, आनंद सिंह, सौदागर, दिनेश, हेमराज, अंकित पांचाल एवं अन्य पुलिस स्टाफ।