BIG NEWS: बिजली बिलों की बढ़ोतरी से लेकर किसानों की तबाही,अन्य जनसमस्याओं को लेकर नीमच कांग्रेस का हल्ला बोल ,राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर

BIG NEWS: बिजली बिलों की बढ़ोतरी से लेकर किसानों की तबाही,अन्य जनसमस्याओं को लेकर नीमच कांग्रेस का हल्ला बोल ,राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर

नीमच। जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर, ग्रामीण एवं जीरन) द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कांग्रेस ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि इनसे आम जनता और किसान वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कई ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। सबसे प्रमुख मुद्दा बिजली बिलों में की गई भारी वृद्धि का रहा, जिसे तत्काल वापस लेने की मांग की गई। कांग्रेस का कहना है कि बढ़े हुए बिजली बिलों ने आम उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है और लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

इसके साथ ही रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर भी नाराजगी जताई गई। ज्ञापन में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की जिले में हो रही किल्लत को गंभीर समस्या बताते हुए तत्काल सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सहकारी सोसायटियों में कर्ज जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर किसान राहत पा सकें।

हाल ही में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने कहा कि अभी तक मुआवजा वितरण शुरू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग रखी।

ज्ञापन में मनासा क्षेत्र के खिमला स्थित ग्रीनको प्लांट में मजदूरों की लगातार हो रही मौतों को गंभीर मुद्दा बताते हुए निष्पक्ष जांच, सुरक्षा मानकों की स्थापना और मृतक श्रमिकों के परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई।अंत में कांग्रेस ने प्रशासन और शासन से जनहित के इन मुद्दों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की