BIG NEWS : प्रतापगढ़ से उठाया माल, और मंदसौर क्षेत्र में डिलेवरी के लिए निकला तस्कर, सूचना मिलते ही CBN की बड़ी कार्यवाही, अवैध एमडी के साथ बाइक जप्त, दो आरोपी भी गिरफ्तार, पढ़े खबर

प्रतापगढ़ से उठाया माल

BIG NEWS : प्रतापगढ़ से उठाया माल, और मंदसौर क्षेत्र में डिलेवरी के लिए निकला तस्कर, सूचना मिलते ही CBN की बड़ी कार्यवाही, अवैध एमडी के साथ बाइक जप्त, दो आरोपी भी गिरफ्तार, पढ़े खबर

मंदसौर। मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के अंतर्गत प्राप्त विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्यप्रदेश इकाई द्वारा दिनांक 12.03.2026 एवं 13.03.2026 को सफल कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी (MD) पाउडर बरामद किया गया।

प्राप्त सूचना के अनुसार दो व्यक्ति हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रतापगढ़ क्षेत्र से अवैध एमडी पाउडर लेकर मंदसौर क्षेत्र के मादक पदार्थ तस्करों को आपूर्ति करने जा रहे थे। उक्त सूचना के आधार पर CBN, मंदसौर प्रथम खंड के अधिकारियों की एक टीम का गठन कर 12.03.2026 की शाम संदिग्ध मार्गों पर निगरानी हेतु रवाना किया गया। निगरानी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल एवं व्यक्तियों की पहचान कर MIT चौराहा, मंदसौर, तहसील एवं जिला मंदसौर (म.प्र.) के पास वाहन को रोका गया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक पैकेट में कुल 46 ग्राम अवैध एमडी पाउडर बरामद किया गया।

आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात बरामद 46 ग्राम एमडी पाउडर तथा 01 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है तथा दो व्यक्तियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटैंसेस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच प्रचलित है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा “नशा मुक्त भारत” के लक्ष्य को साकार करने हेतु अपने अभियान को निरंतर जारी रखे हुए है।