NEWS: दलौदा से मारूखेड़ी महादेव तक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भंवर सिंह चौधरी का भव्य स्वागत, आतिशबाजी के बीच निकली यात्रा, हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन,पढ़े खबर
दलौदा/मारूखेड़ी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भंवर सिंह चौधरी के दलौदा आगमन पर क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। दलौदा से लेकर मारूखेड़ी तक आतिशबाजी और पटाखों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय कार्यालय बड़नगर (उज्जैन) से जुड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भंवर सिंह चौधरी द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा झिरकन को दलौदा से मारूखेड़ी तक यात्रा प्रभारी नियुक्त किया गया।

डॉ. चौधरी के दलौदा पहुंचते ही कुचड़ोद गौशाला के अध्यक्ष बंसीलाल टांक, झिरकन गौशाला के अध्यक्ष धुरालाल सौनार्थी, गोरक्षा विभाग के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज परिहार, जिला कोषाध्यक्ष राजू अहिरवार सहित अनेक राष्ट्रीय गोरक्षकों ने प्रगति चौराहे पर पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

महामंडलेश्वर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भंवर सिंह चौधरी की यात्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा झिरकन के नेतृत्व में दलौदा प्रगति चौराहे से प्रारंभ हुई। बड़वन फंटे पर सरपंच संघ जिला अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत झावल के सरपंच लाला भाई गुर्जर के नेतृत्व में भाटरेवास, रिंडा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों और प्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी मानक नाथ महाराज, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी सीतानंद गिरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल सिंह ठाकुर (विशाल हिंदू सेना संगठन) सहित राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भव्य हिंदू सम्मेलन ग्राम मारूखेड़ी महादेव में आयोजित किया गया, जहां धर्म, राष्ट्र और गौमाता की रक्षा के संकल्प को सशक्त करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीणजन एवं गोरक्षा विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चौमुखा महादेव मारूखेड़ी में आयोजित सभा रात्रि 7 बजे तक चली, जिसके पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।