BIG NEWS : हुंडई कार में भरकर ले जा रहे थे मौत का सामान,मंदसौर पुलिस ने तस्करों की साजिश नाकाम की, 30 लाख का माल जब्त, एनडीपीएस एक्ट में बड़ा केस दर्ज, पढ़े खबर
मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा के निर्देशन में नाहरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 1 किलो ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और एक हुंडई कार सहित गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की हुंडई कार में तस्कर अवैध मादक पदार्थ एमडी लेकर मंदसौर से सुवासरा फोरलेन होते हुए इंदौर की ओर जाने वाले हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने डीगांव-कचनारा रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध सफेद रंग की हुंडई कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 1 किलो ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल मादक पदार्थ और वाहन जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना नाहरगढ़ में अपराध क्रमांक 178/26 के तहत धारा 8/15 एवं 22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी
शोभित कांटे
विश्वास राठौर
दिपेन्द्र चौहान
जब्त सामग्री
01 किलो ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स
एक सफेद रंग की हुंडई कार
कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये

इस कार्रवाई में सउनि रशीद पठान, आरक्षक महेन्द्रसिंह, विक्रम सिंह, राजीव सिंह, विजयपाल सिंह, लाखन सिंह, ईश्वर गेहलोत एवं चालक लियाकत मेव की सराहनीय भूमिका रही।