NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के वार्षिक मिलन समारोह में ब्लॉक स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय, AIACHO की जिला कार्यकारिणी गठित, डॉ. रितेश सोनी बने अध्यक्ष,पढ़े खबर

NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के वार्षिक मिलन समारोह में ब्लॉक स्तर पर नई  जिम्मेदारियां तय, AIACHO की जिला कार्यकारिणी गठित, डॉ. रितेश सोनी बने अध्यक्ष,पढ़े खबर

नीमच। जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का वार्षिक मिलन समारोह 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में AIACHO की प्रदेश कार्यकारिणी टीम से कोषाध्यक्ष अशोक धाकड़ एवं महामंत्री हेमंत रावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सर्वसम्मति से AIACHO संगठन की नीमच जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नई जिला कार्यकारिणी में डॉ. रितेश सोनी को जिला अध्यक्ष, डॉ. सुनील पाटीदार को सह-अध्यक्ष बनाया गया। वहीं योगेंद्र कुमावत, जितेंद्र परमार एवं गुलिस्ता परवीन को जिला उपाध्यक्ष, सुमन मालवीय को जिला कोषाध्यक्ष, दिलीप बैरागी को जिला सचिव तथा भेरूलाल धाकड़ को जिला सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

इसी क्रम में पिंकेश परिहार एवं ललित शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

ब्लॉक स्तर पर भी पदाधिकारियों की घोषणा

संगठन के ब्लॉक स्तर पर भी नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनासा ब्लॉक अध्यक्ष उमेश आर्य एवं उपाध्यक्ष जलज निर्वाण, पालसोडा ब्लॉक अध्यक्ष दिव्या धाकड़ एवं उपाध्यक्ष राहुल आर्य, जबकि जावद ब्लॉक अध्यक्ष ममता चावड़ा एवं उपाध्यक्ष हेमलता धाकड़ को मनोनीत किया गया।

समारोह में नीमच AIACHO संगठन की पूर्व कोषाध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता रीना बैरागी को प्रदेश कार्यकारिणी की कोर टीम में शामिल किए जाने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के हितों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में नीमच जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने विशेष अतिथियों को सप्रेम भेंट प्रदान कर उनका आभार एवं अभिनंदन किया।