BIG NEWS : नीमच में सरकारी जमीन पर बाहरी लोगों की नजर, विरोध के बावजूद जारी अतिक्रमण,5000 वर्गफीट जमीन पर टीन शेड,पत्थर डालकर कब्जा करने का आरोपद,स्तावेज नहीं फिर भी दबंगई,गणपति नगर के वासियो को दी जा रही धमकी,पढ़े ये खबर

नीमच में सरकारी जमीन पर बाहरी लोगों की नजर, विरोध के बावजूद जारी अतिक्रमण,5000 वर्गफीट जमीन पर टीन शेड,पत्थर डालकर

BIG NEWS : नीमच में सरकारी जमीन पर बाहरी लोगों की नजर, विरोध के बावजूद जारी अतिक्रमण,5000 वर्गफीट जमीन पर टीन शेड,पत्थर डालकर कब्जा करने का आरोपद,स्तावेज नहीं फिर भी दबंगई,गणपति नगर के वासियो को दी जा रही धमकी,पढ़े ये खबर

नीमच। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 गणपतिनगर में स्थित गणेश मंदिर के पास करीब 2 बीघा शासकीय चरणोट भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाहरी लोग इस जमीन पर टीन शेड लगाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के रहवासियों में भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 मार्च 2026 को राजू ग्वाला (पिता राधेश्याम ग्वाला), निवासी ग्वालटोली, नीमच द्वारा उक्त भूमि पर टीन शेड लगाकर करीब 25x200 फीट (लगभग 5000 वर्गफीट) क्षेत्र में कब्जा करने का प्रयास किया गया। वार्डवासियों के विरोध के बाद उसने टीन शेड हटा लिया, लेकिन बाद में तीन ट्राली पत्थर डालकर पुनः कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी द्वारा भूमि खरीदने का दावा किया जा रहा है, लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। विरोध करने पर वह वार्डवासियों को धमकाने और परेशान करने का काम कर रहा है।

इसी तरह, अन्य अतिक्रमणकारियों में प्रदीप चौधरी, रणजीत सिंह पंवार सहित कुछ लोगों द्वारा भी मंदिर के सामने एवं पीछे की ओर अवैध सीढ़ियां बनाकर शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है।

वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर भूमि को तत्काल मुक्त कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।