BIG NEWS : नार्कोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम का उद्देश्य, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता, और NCORD की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, इन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा, कार्यवाही की बनाई योजना, पढ़े खबर

नार्कोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम का उद्देश्य

BIG NEWS : नार्कोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम का उद्देश्य, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता, और NCORD की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, इन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा, कार्यवाही की बनाई योजना, पढ़े खबर

नीमच। मध्य प्रदेश शासन द्वारा नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की तस्करी की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय हेतु जिला स्तरीय NARCOTICS COORDINATION समिति गठन कर कार्यवाही हेतु निर्देश के पालन में नारकोटिक्स एव नशीली दवाओं की रोकथाम एव बेहतर समन्वय के तारतम्य में NCORD ( NARCOTICS COORDINATION) की जिला स्तरीय समिति की बैठक हिमांशु चन्द्रा अध्यक्ष एवं कलेक्टर जिला नीमच एवं अंकित जायसवाल सचिव एवं पुलिस अधीक्षक जिला नीमच के नेतृत्व में दिनाक 26.03.2026 को कलेक्टर सभा ग्रह नीमच पर आयोजित की गई। 

बैठक में समिति द्वारा निम्न मुद्दो पर चर्चा उपरांत आवश्यक कार्यवाही हेतु योजना बनाई गई। जिसमे मुख्य रुप से निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। 

1. जिले में अफीम, भांग आदि की फसल की अवैध खेती की निगरानी करना। 
2. ऐसे प्रकरण जो क्रॉस स्टेट संबधी हो उनकी जॉच की प्रगति की निगरानी करना। 
3. स्कूलों, कॉलेजों आदि में नशीली दवाओं के दुरूपयोग विरोधी जागरूकता को बढावा देना। 
4. जिले में मादक फसलो की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों मे वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू करना।
5. जिले में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों का पर्यवेक्षण करना। 
6. समिति द्वारा नशे के आदि लोगों को चिन्हित कर नशे की प्रवृत्ति से छुटकारा दिलाना तथा उनको समाज के परिवेश में लाना। 
7. नशा प्रभावी क्षेत्रों/हॉट स्पॉट का आँकलन कर ऐसे स्थानों पर अवेयरनेस कार्यक्रम/कैम्प आयोजन करना। 

बैठक में समिति के सदस्यों के रुप में हिमांशु चंद्रा कलेक्टर जिला नीमच, अंकित जायसवाल पुलिस अधीक्षक जिला नीमच, एस.एम. मांगरिया जिला शिक्षा अधिकारी नीमच, डॉ. डी. प्रसाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीमच, निरीक्षक तेजेन्द्र सिंह सैंगर नारकोटिक्स विंग नीमच, निरीक्षक राजमल दायमा नारकोटिक्स विंग नीमच, विशाल खेड़कर आरएफओ वन विभाग नीमच एवं जीवन तिवारी मनोवेज्ञानिक नशा मुक्ति केन्द्र नीमच सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।