NEWS : दलौदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 मोटरसाइकिलें बरामद कर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पढ़े खबर
दलौदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संपत्ति संबंधी अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में मध्यप्रदेश के सभी जिलों में अभियान संचालित किया जा रहा है. उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन में कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिहं बघेल एवं SDOP मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा थाना क्षेत्र से चोरी हुई 03 मोटर साइकल सहित आरोपी पप्पु पिता मोहनलाल भील मंदसौर जिला मंदसौर से जप्त करने में सफलता प्राप्त की।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.01.2026 को फरियादी पुरुषोत्तम पिता जगदीश कुमावत निवासी सरसौद द्वारा अपना दोपहिया वाहन चोरी हो जाने के संबंध में थाना दलौदा पर रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया बाद थाना प्रभारी दलोदा द्वारा गठित टीम को रवाना कर घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर तथा आरोपी की संभावित स्थानो पर तलाश करते विश्वश्नीय मुखबीरो से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर आरोपी पप्पु पिता मोहनलाल भील मंदसौर जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर चोरी गई 03 मोटर साइकिल को जप्त करने में सफलता प्राप्त की।सराहनीय कार्य-उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा तथा पुलिस बल थाना दलौदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
