NEWS - मंदसौर जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी 25 शिकायते, दिए त्त्वरित व विधिसंगत निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर
मंदसौर। जिला पुलिस कंट्रोल मंदसौर में प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी एस बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील तथा नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति, एसडीओपी गरोठ विजय यादव भी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने संबंधित अनुभागों से प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र एवं विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्या गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
