BIG BREAKING: मनासा पुलिस का बड़ा धमाका! घर के अंदर चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री,सूचना पर दी दबिश, 3 पिस्टल और लेथ मशीन के साथ एक गिरफ्तार, तो मुख्य सरगना की तलाश!,पढ़े खबर

मनासा पुलिस का बड़ा धमाका! घर के अंदर चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री,सूचना पर दी दबिश, 3 पिस्टल और लेथ मशीन के साथ एक गिरफ्तार, तो मुख्य सरगना की तलाश!

BIG BREAKING: मनासा पुलिस का बड़ा धमाका!  घर के अंदर चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री,सूचना पर दी दबिश, 3 पिस्टल और लेथ मशीन के साथ एक गिरफ्तार, तो मुख्य सरगना की तलाश!,पढ़े खबर

नीमच। अवैध हथियारों की धर पकड़ को लेकर नवागत जिला पुलिस कप्तान राजेश व्यास के दिशा निर्देशन चलाए जा रहे अभियान के तहत एडिशनल एसपी नवलसिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी मनासा श्रीमति निकीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम आंतरीमाता में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 3 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने की भारी मशीनरी जब्त की गई। मामले में पुलिस ने एक खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हथियार बनाने वाला मुख्य आरोपी (सिकलीगर) पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

​मुखबिर की सूचना पर सारसी फंटे पर घेराबंदी-

जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस कप्तान राजेश व्यास के निर्देशन में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार (निवासी ग्राम आंतरीमाता) अपनी लाल रंग की मोटरसाइकिल (क्र. MP-44-B-7876) पर एक देशी पिस्टल और जिंदा राउंड लेकर मनासा की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सारसी फंटे पर घेराबंदी कर आरोपी दुर्गाशंकर को धरदबोचा और उसके कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया।

​पूछताछ में खुला फैक्ट्री का राज-

घर में चल रहा था अवैध कारोबार
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी दुर्गाशंकर से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार ग्राम आंत्रीमाता के ही नानालाल पिता सुन्दरलाल सिकलीगर से खरीदे थे। दुर्गाशंकर की निशानदेही पर पुलिस ने 2 और देशी पिस्टल बरामद की। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल मुख्य आरोपी नानालाल सिकलीगर के घर पर दबिश दी।

​दबिश के दौरान पुलिस की फटी रह गई आंखे-

आरोपी के घर के भीतर अवैध हथियार बनाने का पूरा कारखाना चल रहा था। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने की लेथ मशीन, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर मशीन, चार देशी बंदूक की नाल, ट्रिगर, मैगजीन, स्प्रिंग और हथौड़े सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त किए। हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी नानालाल मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

​अंतराज्यीय तस्करों से जुड़े हैं तार-

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नानालाल और दुर्गाशंकर लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त थे। ये लोग मध्य प्रदेश के स्थानीय बदमाशों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य राजस्थान और उसके आसपास के जिलों के बड़े तस्करों को भी हथियारों की सप्लाई करते थे। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है कि इन्होंने अब तक किन-किन लोगों को हथियार बेचे हैं।

यह मश्रुका हुआ बरामद-

​अवैध हथियार: 03 देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस,​मशीनें व औजार, लेथ मशीन, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर मशीन, बीट हैमर।
​हथियार के पुर्जे: 4 देशी बंदूक की नाल, ट्रिगर, मैगजीन, स्प्रिंग, प्लायर और हथौड़े।
​वाहन: सुजुकी मैक्स 100 मोटरसाइकिल (MP-44-B-7876)।

​ इनकी रही कार्यवाही-
​इस बड़ी कामयाबी में मनासा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी, उनि तेजसिंह सिसोदिया, सउनि गोविन्दसिंह राठौर, प्र.आर. राघवेन्द्रसिंह, प्र.आर. प्रकाश सिनम, प्र.आर. मनोहरदास बैरागी, आर. पदमसिंह, आर. ईश्वर प्रजापति, सैनिक मोहनसिंह और सायबर सेल प्रभारी प्रदीप शिन्दे सहित पूरी सायबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।