BIG NEWS : नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़का परदा गांव, पुलिस पर पथराव,परदा गांव में तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू में,पर ये बना बड़ा मुद्दा,पढ़े ये खबर
नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़का परदा गांव, पुलिस पर पथराव,परदा गांव में तनाव, आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू में,पर ये बना बड़ा
नीमच जिले के परदा गांव में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना ने गंभीर रूप ले लिया, जिसके चलते गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि एक वर्ग विशेष के बुजुर्ग व्यक्ति अब्दुल रहमान पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और माहौल गर्मा गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस वाहनों पर हमला कर दिया, जिससे हालात और बिगड़ गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, साथ ही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, उपद्रव और हिंसा में शामिल कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि गांव में अब स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों से भी शांति बनाए रखने और कानून का सहयोग करने की अपील की गई है।