BIG NEWS :सैनिकों के सम्मान में नीमच अव्वल — कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को राज्यपाल ने किया सम्मानित,सशस्त्र सेना ध्वज दिवस कोष में रिकॉर्ड राशि जुटाई,पढ़े ये खबर
सैनिकों के सम्मान में नीमच अव्वल — कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को राज्यपाल ने किया सम्मानित,सशस्त्र सेना ध्वज दिवस कोष में रिकॉर्ड राशि
खबर:
नीमच। सैनिक कल्याण के लिए किए गए उत्कृष्ट योगदान पर नीमच जिले को गौरवपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ है। मंगलवार को भोपाल स्थित लोक भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह सम्मान सशस्त्र सेना ध्वज दिवस कोष के अंतर्गत लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहण करने के लिए दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि यह कोष देश के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और समाज के प्रत्येक वर्ग को इसमें योगदान देना चाहिए।

उन्होंने नीमच जिले द्वारा इस पुनीत कार्य में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायक बताया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में जिले ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित कर प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण संचालनालय एवं लोक भवन भोपाल के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।