NEWS: रामपुरा में वकीलों को मिली बड़ी राहत!,नगर परिषद ने दिए दो नए कक्ष,अभिभाषक संघ ने किया जितेंद्र जागीरदार का भव्य सम्मान, पढ़े खबर
रिपोर्ट - रुपेश सारू
रामपुरा। न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद द्वारा अभिभाषक संघ को दो कक्षों की सौगात दी गई है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार के प्रयासों से उपलब्ध कराए गए इन कक्षों से अधिवक्ताओं को विश्राम, विचार-विमर्श और कार्य करने में बेहतर सुविधा मिलेगी।

अधिवक्ताओं को यह सुविधा मिलने पर अभिभाषक संघ ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार का शाल, श्रीफल और फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर अभिभाषक संघ के सदस्यों ने कहा कि न्यायालय परिसर में सर्वसुविधायुक्त भवन की दिशा में यह कदम अधिवक्ताओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।कार्यक्रम में अभिभाषक संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे। अंत में अभिभाषक संघ अध्यक्ष राधेश्याम सारू ने सभी का आभार व्यक्त किया।
