BIG NEWS: मंदसौर में अफीम तस्करी का बड़ा पर्दाफाश,आक्या-सरसौद मार्ग कचनारा पुलिस ने की घेराबंदी, किया 4 किलो अफीम के साथ रतलाम जिले के दिलीप सिंह को गिरफ्तार,तो भावगढ़ थाने का ये सप्लायर हुआ फरार,पढ़े खबर
मंदसौर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी कचनारा थाना दलौदा की टीम ने कार्रवाई करते हुए 04 किलो 208 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं अफीम की तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा शुभम व्यास और चौकी प्रभारी कचनारा उपनिरीक्षक पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस को 12 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आक्या-सरसौद मार्ग स्थित हनुमान मंदिर आश्रम के पास दो व्यक्ति अफीम लेकर जा रहे हैं। सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक सीताराम शर्मा और टीम ने मौके पर घेराबंदी कर टम्मु सिंह (36) निवासी बेहपुर थाना भावगढ़ और दिलीप सिंह (45) निवासी नवेली थाना कालूखेड़ा जिला रतलाम को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 04 किलो 208 ग्राम अफीम बरामद हुई। साथ ही अफीम के परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (MP 43 EG 0103) भी जब्त कर ली गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अफीम टम्मुसिंह पिता गोकुल सिंह देवड़ा निवासी बेहपुर से लाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे भी मामले में सह-आरोपी बनाते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 बढ़ाई है। फिलहाल वह फरार है और उसकी तलाश जारी है। इस मामले में थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना दलौदा और पुलिस चौकी कचनारा की टीम की सराहनीय भूमिका रही।
