BREAKING NEWS : रोटरी क्लब मनासा में नेतृत्व परिवर्तन: दिनेश वधवा को अध्यक्ष और शैलेंद्र सोनी को सचिव की कमान, नई कार्यकारिणी से समाजसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियों की उम्मीद, पढ़े खबर

वरिष्ठ रोटेरियन राधेश्याम सोनी लगातार निभाएंगे कोषाध्यक्ष का दायित्व, नई कार्यकारिणी से समाजसेवा को मिलेगी नई दिशा

BREAKING NEWS : रोटरी क्लब मनासा में नेतृत्व परिवर्तन: दिनेश वधवा को अध्यक्ष और शैलेंद्र सोनी को सचिव की कमान, नई कार्यकारिणी से समाजसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियों की उम्मीद, पढ़े खबर

मनासा। रोटरी क्लब मनासा की गरिमामयी बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ रोटेरियन दिनेश वधवा को सत्र 2026-27 के लिए क्लब का अध्यक्ष तथा शैलेंद्र सोनी को सचिव मनोनीत किया गया। वहीं क्लब के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम सोनी को पुनः कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रोटरी क्लब की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाती है। नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश वधवा एवं सचिव शैलेंद्र सोनी लंबे समय से रोटरी के सेवा कार्यों में सक्रिय रहते हुए समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देते आए हैं। पूर्व कार्यकाल में भी दोनों ने क्लब की विभिन्न गतिविधियों एवं सेवा परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर पिछले चार वर्षों से अपने कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले वर्तमान अध्यक्ष निरंजन बसेर एवं सचिव नरेश वधवा ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

बैठक में उपस्थित सभी रोटरी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में रोटरी क्लब मनासा समाजसेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।