BIG BREAKING: आधी रात में पीठ पर टंगा बैग और बाइक की सवारी, बालाजी मंदिर के सामने मनासा पुलिस से हुआ सामना, फिर तलाशी के दौरान खुला ये बड़ा राज,अब आगे के काउंटडाउन में जुटी पुलिस,क्या हैं पूरा मामला पढ़े ये खबर

आधी रात में पीठ पर टंगा बैग और बाइक की सवारी, बालाजी मंदिर के सामने मनासा पुलिस से हुआ सामना, फिर तलाशी के दौरान खुला ये बड़ा राज,अब आगे के काउंटडाउन में जुटी पुलिस,क्या हैं पूरा मामला पढ़े ये खबर

BIG BREAKING: आधी रात में पीठ पर टंगा बैग और बाइक की सवारी, बालाजी मंदिर के सामने मनासा पुलिस से हुआ सामना, फिर तलाशी के दौरान खुला ये बड़ा राज,अब आगे के काउंटडाउन में जुटी पुलिस,क्या हैं पूरा मामला पढ़े ये खबर

नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला पुलिस कप्तान राजेश व्यास के कुशल दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में मनासा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी मनासा निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 01 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।
​बालाजी मंदिर के सामने से दबोचा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01.07.2026 की रात को पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने मनासा-रामपुरा आमरोड पर बालाजी मंदिर के सामने घेराबंदी की। इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर जब उसकी पीठ पर टंगे बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 01 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अनिवार्य प्रावधानों का पालन करते हुए अफीम को जब्त कर आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल विश्नोई पिता देवाराम विश्नोई, उम्र 30 साल, निवासी चालीसगांव चोपुरी, धुलिया को गिरफ्तार कर लिया।


​सप्लायर की तलाश जारी-

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। आरोपी से की जा रही पूछताछ के आधार पर अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

​इस पूरी कार्रवाई में विवेचक निलेश अवस्थी थाना प्रभारी मनासा, उप निरीक्षक तेजसिह सिसोदिया, प्रआर अकीब मेव, प्रआर मनोहर बैरागी, आर दशरथ जाटव, आर प्रकाश कोडावत, आर कमल गुर्जर और आर विनोद भाटी की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही