BIG NEWS : नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण पर भड़का जनआक्रोश, नीमच से उज्जैन तक उबाल, गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़कों पर उतरा सर्व हिंदू समाज, ज्ञापन सौंपकर जताया भारी आक्रोश,पढ़े खबर

BIG NEWS : नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण पर भड़का जनआक्रोश, नीमच से उज्जैन तक उबाल, गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़कों पर उतरा सर्व हिंदू समाज, ज्ञापन सौंपकर जताया भारी आक्रोश,पढ़े खबर

नीमच जिले में नाबालिग लड़की के कथित अपहरण के मामले ने अब बड़ा सामाजिक और राजनीतिक रूप ले लिया है। मंगलवार को सर्व हिंदू समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक नीमच को ज्ञापन सौंपकर आरोपी अरमान पिता इकबाल मंसूरी एवं उसके साथियों की तत्काल गिरफ्तारी और नाबालिग पीड़िता की जल्द बरामदगी की मांग की गई। मामले को लेकर हिंदू समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि आरोपी अरमान निवासी धामनिया आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और वह अपने 7-8 साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। ज्ञापन में दावा किया गया कि ग्राम लासुर एवं धामनिया में इन गतिविधियों के कारण भय का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस में शिकायत करने से भी डर रहे हैं।

सर्व हिंदू समाज ने आरोप लगाया कि आरोपी अरमान ने कथित रूप से ग्राम लासुर की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर 13 मई 2026 को अपने साथ ले गया। ज्ञापन के अनुसार लड़की के बैंक खाते से 15 हजार रुपये और घर में रखे सोने-चांदी के सामान भी साथ ले जाए गए। मामले में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज में अपराध दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 15 मई 2026 को भी ग्रामीणों द्वारा पुलिस अधीक्षक नीमच को ज्ञापन देकर तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिलने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आने से विभिन्न जिलों के हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया है।

सर्व हिंदू समाज ने मांग की है कि आरोपी एवं उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए और नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया जाए। साथ ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों पर भी वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।